घर के बाहर खड़ी बाईक चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- थाना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोर एक युवक की बाईक को उस समय चुरा ले गया जब रात के समय युवक ने घर के बाहर आंगन में लॉक कर बाईक को रख दिया था। इसी बीच बाईक चोरी हो गई सुबह होने पर इस मामले की सूचना परिजनों को लगी और पुलिस में शिकायत की।

थाना कोतवाली में शिकायत करते हुए फरियादी मदनमोहन पुत्र श्यामनारायण बंसल उम्र 48 वर्ष निवासी हलवाईखाना शिवपुरी ने बताया कि बीती रात्रि लगभग 10 से 11 बजे के बीच उसकी होण्डा साईन बाईक क्रमांक एम.पी.33 एम.जे.6748 को घर के आंगन में रखकर सोने गया था। इसी बीच सुबह जब जागे तो देखा कि घर के बाहर खड़ी बाईक चोरी हो गई थी। काफी तलाशने के बाद जब बाईक नहीं मिली तो फरियादी ने पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अप.क्रं.174/16 पर धारा 379ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 

विजयपुरम से भी बाईक चोरी
वाहन चोरी एक अन्य घटना थाना देहात क्षेत्र में विजयपुरम कॉलोनी में सामने आया। यहां फरियादी नागेश पुत्र बलराम रावत उम्र 35 वर्ष निवासी विजयपुरम कॉलोनी ने बताया कि उसकी बाईक क्रं.एम.पी.33 एम.ई.8491 को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। घटना उस समय हुई जब नागेश ने अपनी बाईक को प्रतिदिन भांति रात्रि 8 बजे घर में लॉक करके रख दी थी। इसी बीच अज्ञात चोर बाईक को चुरा ले गए। पुलिस  थाना देहात ने इस मामले में अज्ञात चोर के विरूद्ध अप.क्रं.74/16 पर धारा 379ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!