शिवपुरी- एक-दूसरे से सतत संपर्क, अग्रवाल समाज की संस्कृति, स यता और परिचायक की भूमिका से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की अग्रवाल संस्कृति क्लब की महिलाओं ने परिचय स ाारोह का आयोजन मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर किया।
यहां कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती रितु मंगल(मेमदपुरवाले)सचिव श्रीमती नीतू गोयल(बैराढ़ वाले), उपाध्यक्ष श्रीमती आशु अग्रवाल, सह-सचिव श्रीमती राखी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या अग्रवाल, एवं श्रीमती वर्षा जैन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। यहां मु य अतिथि के रूप में वरिष्ठ सदस्यों एवं मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यख भरोसी लाल गुप्ता एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.कविता गर्ग मौजूद रही जिनका अग्रवाल संस्कृति क्लब की महिलाओं द्वारा स मान किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई जिसमें क्लब की महिला पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा बच्चों ने भाग लिया। जिन्होंने विजयी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर पुरूस्कृत किया। उक्त कार्यक्रम की उपस्थितजनों द्वारा सर्वत्र सराहना की गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।