शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में स्थित रेडलाईट ऐरिया में देहात थाना पुलिस ने आज छापामार कार्यवाही करते हुए एक युवक को एक कॉर्लगर्ल्स के साथ रंगरेलिया मानते हुए पकड लिया। अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3,4,5,8 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। उक्त मकान से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
देहात थाना टीआई संजीव तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छोटे बजरिया मोहल्ले में गुंजन के मकान में देेह व्यापार संचालित हो रहा है। जहां एक युवक युवती के साथ रंगरेलिया मना रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की जहां से पुलिस ने एक युवती और ग्वालियर कम्पू का रहने वाला रवि पुत्र श्यामलाल कुशवाह को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से कई ऐसी आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई जिससे सिद्ध होता है कि उक्त मकान में देह व्यापार संचालित होता है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।