भोपाल। सागर जिले के राहतगढ़ के पास भीषण सड़क हादसे में शिवपुरी की प्रभारी मंत्री कुसुम मेहदेले के परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत हो गई। मृतकों में मंत्री के दो चचेरे भाई, उनकी पत्नियां, भतीजा व दोनों वाहनों के ड्राइवर शामिल हैं।
हादसा शुक्रवार दोपहर विदिशा रोड पर हुआ। सामने से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही जीप व मेहदेले के भाई की जाइलो कार भिड़ गईं। दुर्घटना के बाद कार पलटकर खाई में जा गिरी। हादसे में मेहदेले के चचेरे भाई प्रहलाद, बाबूसिंह, उनकी पत्नियां सावित्री व मुन्नीबाई समेत दोनों गाड़ियों के चालकों राजेश और हेमराज की मौत हो गई।
बाबूसिंह के बेटे निक्की व बेटी नीतू समेत अन्य छात्रों को भोपाल लाया गया जहां देर रात निक्की की मौत हो गई। 10 बच्चों के सिर फट गए। चार गंभीर हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।