क्लिेंप घोटाला: नपा से फाइल गायब,सीएमओ ने किया एचओ को नोटिस जारी

Updesh Awasthee
0
शिवुपरी। विवादो में रहने वाली नगर पालिका शिवपुरी में 36 लाख रूपए का क्लिेंप घोटाला निकल कर आ रहा है। विदित हो कि इस घोटाले का समाचार शिवुपरी समाचार डॉट कॉम से प्रकाशित किया था। जैसे ही इस क्लिेंप घोटाले को लेकर परिषद में हंगामा हुआ और जबाव मांगा गया जबाव में फायल गायब होना बताया गया। 

जानकारी के अनुसार शहर के बिजली के खंबो पर लगने वाली लाईटों के लिए और इनका कसने के लिए 1200 क्लिैंपो की आवश्यकता थी। लेकिन 4 हजार क्लिैंपो की खरीदी के लिए गुपचुप नोटशीट चला दी गई।बताया जा रहा है कि यह टेंडर गोयल कंस्ट्रशन कंपनी को दिया गया है। और 1 क्लिैंप की दर 900 रू बताई जा रही है। और बजार में इस क्लिैंप की किमत 175 रू बताई जा रही है। 

जैसे ही शिवुपरी समाचार डाट कॉम ने इस क्लिैंप कांण्ड को उजागर किया तो नपा से फाइल ही गायब कर दी गई। यह भी खबर सामने आ रही है कि गोयल कंस्ट्रक् शन तो केवल नाम है काम तो कांग्रेस के 3 पार्षर्दो का है और  जनप्रतिनिधि का बेटा बताया जा रहा है। 

अभी हाल में हुई परिषद में इस क्लिैंप घोटाले को लेकर हंगामा हुआ तो जबाव मांगे गए तो जबाव में फायल गायब होना बताया गया। कुल मिलाकर 1200 क्लिैंपो की आावश्यकता थी। टेंडर कॉल किए गए 4000 क्लिैंपो के................

इस मामले में सीएमओ ने एचओ को इस मामले में नोटिस दिया है। गायब हुई फायल को तलाशा जा रहा है। अपने राम का इस मामले में यही कहना है कि फायल गायब हुई है तो उसमें अब कालापीला हटाया जा सकता है। अगर इस काण्ड का खुलासा नही होता तो 36 लाख रू का चुना नपा को लग गया होता। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!