बैंक मे लिंक फैल,भीड में बुर्जुग महिला बेहोश

Updesh Awasthee
0
लुकवासा। शुक्रवार की दोपहर लुकवासा की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रांगण में एक बुजुर्ग महिला गौना बाई परिहार उम्र 65 बर्ष उस समय बेहोश हो गयी। जब बह अपने पुत्र मुन्सी परिहार के साथ  अपने बैंक खाते से पेंशन की राशि का पैसा निकालने आई हुई थी। 

यहां बेहोश महिला के पुत्र का आरोप है कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही से यह घटना घटी है हम माँ बेटे बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं हमारे लिए यह कहकर बैंक से भगा दिया जाता है कि बैंक में भीड़ बहुत है कल आना, जबकि आर्थिक तंगी के चलते हमारा जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है।

जिसके चलते मेरी माँ आज बेहोश हो गयी हैं। बहीं दूसरी ओर बैंक प्रबंधन ने इस आरोप को नकार दिया है बैंक मैनेजर आशीष पांडे का कहना है कि बीएसएनएल की सेवाएं ठप्प रहने से आज लगातार चौथे दिन काम काज बिलकुल नहीं हो पा रहा है, हम लगातार बीएसएनएल के शीर्ष अधकारियों से संपर्क में है जैसे ही कनेक्टविटी आ जाएगी बैंक की सेवाऐं रोज की तरह  पुन: शुरू हो जाएँगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!