शिवपुरी। जिले के दिनारा कस्बे में डांक बंगला के पास सड़क किनारे खड़े युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया युवक को परिजनों द्वारा उपचार हेतु झाँसी मेडिकल में भर्ती करा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित कुमार पुत्र ईश्वर सिंह परमार उम्र 33 वर्ष निवासी डामरोन खुर्द अपना पथरी का इलाज कराने अपने गाव से दिनारा आया था तभी वह इलाज कराकर अपने गाव वापिस जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था।
तभी शाम 4 बजे के लगभग झाँसी से शिवपुरी की ओर जा रहे ट्रक चालाक ने तेज व लापारवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार दी जिससे अमित ग भीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि ट्रक चालक मौके पर ट्रक खड़ा छोड़कर भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।