शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघारई में गुरुवार की शाम खेत की मेड से निकलने के विवाद पर दो युवकों ने दो महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। मामला खेत के पास से रास्ता देने को लेकर हुआ घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुन्नी जाटव 40वर्ष व नतिया जाटव 60 वर्ष निवासी सिंघारई अपने खेत से कार्य कर घर लौट रही थी। तभी आरोपी इंद्रसेन,लल्लू पुत्र गोपाल सिंह यादव निवासी सिंघारई ने महिलाओं को गालीए गलौज करते हुए कहा कि मेरे खेत की मेढ के रास्ते से नहीं निकला करो।
महिलाओं ने जब गाली, गलौज करने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठियों से दोनों महिलाओं पर हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। इन्हें इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र कोलारस में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341,323,506,294,34 सहित एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।