शिवपुरी। आर्थिक सांख्यिकी विभाग में दो साल पहले सर्वेक्षण सहायकों की भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा का परिणाम को आए कई दिन हो गए।
इसके परिणाम आने के बाद जिन युवकों को इस पद के लिए चयनित किया गया उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही। चयनित हुए युवकों का कहना है कि रिजल्ट आने के बाद वह जिला प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही है।
इस पद के लिए चयनित हुए गोपाल प्रजापति, गोपेंद्र वर्मा, ब्रज किशोर लोधी, देवेंद्र कुशवाह, कृष्ण प्रताप लोधी आदि ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि वह दो साल से चयनित होने के बाद भी भटक रहे हैं।
इन युवकों ने बताया कि मप्र शासन के आदेश पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से विधिवत उनकी परीक्षा हुई अब दो साल जैसा लंबा समय निकलने के बाद उन्हें इस पद पर क्यों नहीं रखा जा रहा। इन युवाओं ने जल्द से जल्द ज्वाइनिंग कराने की मांग की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।