शिवपुरी। शिवपुरी कत्था मिल पर स्थित संतुष्टि अपार्टमेंट में आज सुबह मशीन चला रहे एक मजदूर कमलेश करंट लगने से घायल हो गया जिसे उसके अन्य साथी मजदूर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर का रहने वाला कमलेश नामक मजदूर आज सुबह 10 बजे के लगभग संतुष्टि अपार्टमेंट में बायब्रेट मशीन चला रहा था। तभी वह मशीन में आ रहे करंट के संपर्क में आ गया।
जिससे वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। जिसे बेहोशी की हालत में उसका साला मुकेश अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।