करैरा एसडीएम ने देखा चमत्कार और गायब हो गए अक्षर

Updesh Awasthee
0
करैरा। खनन माफियाओं द्वारा बदमाशी और चालाकी कर किस तरह अधिकारियों की आंखो में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। इसका एक नमूना शुक्रवार को करैरा क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार की जा रही कार्रवाई में उस वक्त देखने को मिला, जब एसडीएम संजीव जैन व तहसीलदार यूसी मेहरा ने तीन डंपरों को उचित दस्तावेज न होने पर अवैध परिवहन करते पकड़ा। 

इसी दौरान जब गिट्टी का परिवहन कर रहे एक डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1295 की रायल्टी चैक की और माचिस की तीली जलाकर जब रायल्टी के कागज पर लिखी गई लिखावट को उसकी आंच दिखाई तो कागज पर लिखी लिखावट साफ हो गई और वह कोरा हो गया। 

यह देख एसडीएम दंग रह गए की माफिया लोग किस हद जक अपने कारोबार को करने के लिए तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। 

भ्रमण पर निकले करैरा एसडीएम संजीव जैन व तहसीलदार यूसी मेहरा की संयुक्त कार्रवाई में खनिज का अवैध परिवहन करते तीन डंपरों को जब्त किया। जिसमें दो डंपरों में गिट्टी भरी थी तथा एक में रेत भरी थी। सबसे पहले डंपर क्रमांक एमपी 33 जी 1318 करैरा के पास मिला जिसमें गिट्टी भरी थी। जब इससे दस्तावेज चाहे तो इसने जो रायल्टी दिखाई उस की तारीख में ओवर राइटिंग की गई थी जिसे जब्त कर करैरा थाने के सुपुर्द कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!