शिवपुरी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एक क पनी तथा 35वीं बटालियन एनसीसी शिवपुरी के छात्र केडेट अण्डर अफसर जगवीर सिंह पुत्र हरमेज सिंह ने इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ निदेशालय की ओर से भाग लेकर बटालियन, महाविद्यालय तथा शिवपुरी शहर का नाम रोशन किया है। गणतंत्र दिवस परेड हेतु जगवीर का चयन प्रीआरडीसी के प जबलपुर के दौरान किया गया था।
गणतंत्र दिवस परेड के बाद जगवीरसिंह को मध्यप्रदेश के राज्यपाल तथा मु यमंत्री द्वारा भी भोपाल स्थित निदेशालय में भी स मानित किया जा चुका है। पिछले पांच वर्षों के दौरान गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले जगवीरसिंह महाविद्यालय की ए क पनी के तीसरे केडेट हें जिसके प्रभारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर 35वीं बटालियन के कमान अधिकारी ले. उदयवीर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ले. सदाशिव घाटगे, सूबेदार मेजर उदय प्रताप सिंह राठौड़, महाविद्यालय की ए क पनी के एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना, महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अनीता जैन तथा परिवार के अन्य सभी सदस्यों व मित्रों ने बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।