शिवपुरी। दिनारा ग्राम चौसीजा में विगत दिवस रचना पत्नि उमेश लोधी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति उमेश लोधी, सास कांता बाई, और उसके दो चचिया ससुर कल्ला लोधी व एक अन्य पर धारा 304 बी 498 ए 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विदित हो कि रचना लोधी का विवाह ग्राम चौसीजा के उमेश लोधी के साथ वर्ष 2010 में हुआ था विवाह के पश्चात से आरोपी पति उमेश लोधी अपनी माँ कांता बाई चचिया ससुर कल्ला लोधी और एक अन्य के साथ मिलकर उसे मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा देते थे।
आरोपीगण उससे दहेज में एक सोने की चैन और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। यहां तक की उसके साथ सात आरोपीगणों ने कई बार मारपीट भी करते थे। जिसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी और उसके पिता ने आरोपीगणों को कई बार समझाया।
लेकिन आरोपीगणों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया जिससे मृतिका रचना परेशान रहने लगी और उसने 23 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो मृतिका के मायके पक्ष के लिए गए बयानों के आधार पर आरोपीगणों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।