शिवपुरी-म.प्र. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल भोपाल द्वारा शिक्षा सत्र 2016-17 में जिला उत्कृष्ट विद्यालय (शा.उ.मा.वि.क्र.-1) शिवपुरी में कक्षा-9वीं में प्रवेश हेतु कक्षा 8वीं में उत्तीर्ण एवं अध्यययनरत विद्यार्थियों से आवेदन पत्र वेवसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है।
ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2016 रखी गई है। साथ ही परीक्षा 27 फरवरी 2016 प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित समस्त विस्तृत विवरण व्यापम की वेवसाइट पर उपलब्ध है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।