भीषण गंदगी,बदबू और डैगू से मुक्ति मिली इस निर्माण से

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले कई वर्षाे से विष्णु मंदिर के सामने बने नाले के पुल के आसपास खुले स्थान पर पडे कचरे की बदबू,गंदगी और उसमें पनप रहे डैगू के मच्छरो से परेशान स्थानीय निवासियो ने बार-बार नपा से इस पानी की सही निकासी के लिए गुहार की थी।

जनमानस की इस परेशानी को देखते हुए नपा ने इस पुल के आसपास से पानी की सही तरिके से निकासी के लिए  2 साल पूर्व टेंडर कॉल किया था। 

जैसे ही इस काम को आज ठेकेदार ने इस काम को शुरू किया तो स्थानीय नागरिको में खुशी की लहर दौड आई। स्थानीय नागरिक प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि वर्षो इस इस पुल के पास गंदगी हो रही थी। बदबू के कारण निकलना मुश्किल हो रहा था। इस निर्माण से बदंबू खत्म हो जाऐगी। 

स्थानीय नागरिक वीपीएस फाउंडनेशन समाजसेवी सस्था के अध्यक्ष पंकज शर्मा कहना है कि इस गंदगी से मलेरिया- डैगू के मच्छर पनप रहे थे। नपा के इस जनहितैषी निर्णय से इन जानलेवा मच्छरो से निजात मिलेगीं।

पानी की सही निकासी और गंदगी,बदबू से निजात के कदम पर नपा शिवपुरी के जनहितैषी निर्णय से पानीपत हैंडलूम के संचालक राजकुमार अरोरा का कहना है कि शहर के प्रसिद्व विष्णु मंदिर पर आने-जाने वाले भक्तो को भी राहत मिलेंगी और स्वच्छ शिवपुरी और सुंदर शिवपुरी की ओर यह एक कदम है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!