खलनायक है एसपी कुर्रेशी, डकैत चंदा-चदन की लवस्टोरी मेंं

Updesh Awasthee
0
सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। शिवपुरी की नई नवेली दस्यू सुंदरी की निर्दयता और आंतक से ज्यादा उसकी लवस्टोरी ज्यादा चर्चित रही है। प्रिंट मिडिया ने उसकी जंगल की लवस्टोरी को ज्यादा कवरेज दिया है। विगत 3 माह से चंदा और उसके बॉयफ्रेंड डकैत चंदन गड़रिया के प्रेमप्रसगं प्रतिदन समाचार पत्रो में प्रकाशित होतेे रहते थे। 

बताया जा रहा है कि चंदा बचपन से ही लड़के के साथ रहती थी और वह लडको जैसे ही कपडे पहनने का शौक रखती थी। इतना ही नही वह लडको के पसंदीदा खेल भी खेलती थी। 

रिश्ते उसका ममेरा भाई चंदा गड़रिया के संपर्क में आया तो चंदा और चंदन का दिल एक दूसरे के मिलने के लिए बेताव रहने लगा। बताया गया है कि चंदा को बाईक पर घूमना सबसे ज्यादा पंसद था और चंदन उसे बाईक पर घुमाया करता था। रिश्ते में भाई बहन होने के कारण उन पर किसी ने शक नही किया और चंदा के परिजनो को चंदन के साथ चंदा को घुमने फिरने की पूरी आजादी दे रखी थी। चंदन ने ही चंदा को बाईक चलाना सिखाया था। 
जैसे ही चंदा गड़रिया ने अपनी जवानी में कदम रखा, चंदा की खुबसूरती बढती ही जा रही थी। और चंदा की जैसे उम्र बढ रही थी वैसे ही उसकी प्रेमलीला की किस्से में चर्चित हो रहे थे इस कारण चंदा के परिजनो ने उसकी शादी नाबालिक उम्र 15 वर्ष मे पिछोर क्षेत्र के भोडन गांव के वीरपाल के साथ कर दिया। 

चंदा का मन पति में नही लग रहा था। चंदा को ससुराल की बंदिशे पंसद नही आ रही थी। और उसका मन ससुराल में नही लग रहा था। चंदा जब ससुराल से अपने मायके आ जाती थी तो चंदन भी अपने मामा के यहां आ जाता था। इश्क छुपता नही छुपाने से यह गाना चंदा की निजी जिंदगी पर चरित्रार्थ होने लगा।  इन दोनो का मिलना जुलना घुमना फिरने की खबरे ससुराल तक भी पहुचंने लगी और चंदा का ससुर इस रिश्ते पर प्रश्रचिन्ह खडे करने लगा। 

बताया जाता है कि चंदन गड़रिया जब बलात्कार के आरोप में फरारी काट रहा था। तब दोनो के रिश्ते में ज्यादा नजदीकी आ गई और इस नजदीकी का सबसे ज्यादा विरोध चंदा के ससुर और चचिया ससुर कर रहे थे। चंदन ने चंदा को अपने प्यार में पूरी तरह गिरफ्त मे ले रखा था और डकैत रामबाबू की किस्से चंदा को उनमुक्त और स्वच्छंद जीवन जीने को प्रेरित कर रहे थे। 

बताया गया  है कि इस भाई-बहन के प्यार को जब समाज स्वीकार नही कर रहा था तो दोनो ने जंगल में उतरने का प्लान बनाया। इस तरह प्रेमी के हर कदम का साथ देने चंदा-चंदन के साथ जंगल में उतर गई। गड़रिया गैंग पार्ट-2 में भले ही सरगना चंदन हो पर चलती चंदा की थी। स्वयं चंदन ही चंदा के कपडे धोने से लेकर हर काम करता था। पकड के साथ मारपीट भी चंदा ही करती थी। 

लेकिन इस जंगल की लव स्टोरी के सबसे बडे विलेन बने शिवपुरी के एसपी मों यूसुफ कुर्रेशी। इन्होने पहले चंदन के मुठभेड में ढेर किया और चंदा को जिंदा गिरफ़्तार कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!