महानगरों की तर्ज गुनाए शिवपुरी शहर को 4 जी नेटवर्क की सुविधा देने के लिए एक प्राइवेट कंपनी जियो नेटवर्क ने लाइन बिछाने का काम शुरु कर दिया है। जो 8 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। लाइन का काम पूरा होते ही शहर को 4 जी की सेवाएं मिलने लगेंगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में दूसरी दूरसंचार कंपनियां 3 जी इंटरनेट की सेवाएं ही दे पा रही है। जिसकी स्पीड कम है। अब 4 जी सेवा की शुरुआत होने पर इंटरनेट की स्पीड भी बडी हुई मिलेगी। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मप्र में सबसे पहले इंदौर, गुना, शिवपुरी व ग्वालियर सिटी को सबसे पहले 4 जी सुविधा दी जाएगी। इसके बाद पूरे मप्र सहित ऑल ऑवर इंडिया में सुविधा शुरु कर दी जाएगी।
8 से पहले पूरी हो जाएगी
चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को कहना है कि इंदौर से ग्वालियर तक 4 जी नेटवर्क की लाइन बिछा दी है। शिवपुरी से ग्वालियर की महज 30 किमी की दूरी लाइन बिछाने के लिए रह गई है। जो 8 मार्च से पहले पूरी हो जाएगी।
महानगर जैसी सुविधा मिलेगी
4 जी की लाइन बिछाने का लगभग काम पूरा हो गया है। जल्द ही हम महानगरों की तर्ज पर शिवपुरी शहर में भी 4 जी नेटवर्क की सुविधा शुरू कर देंगे।
जय किशोर पाराशरए मैनेजर, जियो सेंटर, शिवपुरी
कंपनी शिवपुरी,गुना में खोलेगी जियो सेंटर
4 जी की सुविधा देने के लिए शिवपुरी व गुना में जियो सेंटर खुले जाएंगे। जहां से कंपनी शहर सहित गांव में नेटवर्क के लिए कंपनी सहित अन्य कंपनियों के टावरों को अधिग्रहण कर 4 जी नेटवर्क सुविधा देगी।
ये है 4 जी नेटवर्क
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि शिवपुरी में 4 जी इंटरनेट सुविधा के जरिए नेट उपभोक्ताओं को नेट की स्पीड अधिक मिलेगी। इसके अलावा कुछ ही मिनट में एक फि ल्म लोड की जा सकती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।