शिवपुरी। कोलारस के गुदड़ी मोहल्ला में रहने वाला सर्राफा व्यवसायी कैलाश सोनी पिछले सात दिनों से लापता है। जिसकी गुमशुदगी कल पुलिस ने दर्ज कर ली है और व्यवसायी की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को सदर बाजार में स्वर्ण आभूषण की दुकान संचालित करने वाले सर्राफा व्यवसायी कैलाश सोनी अपने घर पर कह कर गए थे कि वह 10 मिनिट में एक काम समाप्त कर लौटेंगे, लेकिन उनके घर से जाने के बाद से आज तक उनका कोई पता नहीं चला।
जिससे परिजनों उनकी काफी तलाश की और अंत में कल परेशान होकर परिजनों ने थाने पहुंचकर उनके गुम होने की सूचना पुलिस को दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।