शिवपुरी। करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच हजार रूपए के ईनामी डकैत कल्लू उर्फ कल्याण को गिर तार कर लिया है। उक्त पकड़ा गया बदमाश कु यात डकैत गट्टा उर्फ राजेन्द्र गुर्जर गिरोह का है। आरोपी के पास से 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस बरामद किये गए हैं। वह तीन मामलों में स्थाई बारंटी है।
विदित हो कि 50 हजार रूपए का ईनामी डकैत राजेन्द्र उर्फ गट्टा गुर्जर पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका था, लेकिन उसी गैंग का सक्रिय सदस्य कल्लू उर्फ कल्याण आदिवासी फरार बना हुआ था। इस पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने उसकी गिर तारी के लिए पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया।
एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डकैत गट्टा गुर्जर गैंग का पांच हजार का ईनामी फरार बदमाश कल्लू उर्फ कल्याण आदिवासी वारदात करने की नियत से गांगुली पिपरौनिया में रूका हुआ है।
इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए एसडीओपी सीबीएस रघुवंशी को निर्देशित किया कि वह पुलिस बल लेकर मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान की घेराबंदी करें।
पुलिस बल ने सुरवाया थाना क्षेत्र के गांगुली पिपरौनिया के कच्चे रास्ते में आरोपी को गिर तार कर लिया। ईनामी डकैत को पकडऩे में थाना प्रभारी सुरवाया विकास यादव की भूमिका सराहनीय रही है। पुलिस अधीक्षक ने डकैत को पकडऩे वाली टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।