1 लाख रू के लिए आरती को ससुरालियों ने घर से निकाला, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दहेज के लिए शिवपुरी में रहने वाले एक कुशवाह परिवार ने अपनी बहू को दहेज के लिए प्रताडि़त किया और उसे घर से निकाल दिया। जिससे परेशान पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया। 

पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता के पति सास, ससुर और ननद के खिलाफ धारा 498 ए भादवि सहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता आरती पुत्री प्रीतम कुशवाह का विवाह शिवपुरी में 18 सित बर 2013 को आरोपी मनीष कुशवाह के साथ हुआ था। उस समय पीडि़ता के पिता ने अपनी हैसियतानुसार खूब दानदहेज देकर बेटी को विदा किया था। 

विवाह के कुछ समय तक तो आरोपी पति मनीष कुशवाह, ससुर भागीरथ, सास रामश्री और ननद हेमलता ने उसे ठीक ढंग से रखा लेकिन विवाह के एक वर्ष वाद आरोपीगणों ने उससे दहेज में एक लाख रूपए लाने के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। 

दिन प्रतिदिन आरोपियों का लोभ बढ़ता गया और उन्होंने आरती को तरह-तरह से प्रताडऩायें देना शुरू कर दिया और उसे घर से भगा दिया। तब से वह अपने पिता के यहां निवास करने लगी।

इस दौरान पीडि़ता के पिता प्रीतम कुशवाह ने कई बार आरोपियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह बिना दहेज लिये आरती को अपनाने को तैयार नहीं थे। आरोपियों के हट को देखकर आरती ने पुलिस थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!