मेटरनिटी वॉर्ड में आग, नवजात शिशुओं को सीने से लगाकर प्रसूताओं ने लगाई दौड

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला अस्पताल के मेटरनिटी वॉर्ड में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को बाहर निकाला गया.

शिवपुरी जिला अस्पताल के मेटरनिटी वॉर्ड में बुधवार सुबह आग लग गई. आग लगने की वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को बाहर निकाला गया.

जानकारी के मुताबिक, मेटरनिटी वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक आग लग गई. आग लगने से अस्पताल में हडकंप मच गया. प्रसूताओं ने नवजात शिशुओं को लेकर वॉर्ड के बाहर दौड़ लगा दी. आग लगने और वॉर्ड में धुआं भरने की वजह से मेटरनिटी वॉर्ड की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं. गर्भवती महिलाओं और प्रसूता को अस्पताल के बाहर खुले में रखा गया है. वहीं, उनके इलाज का इंतजाम किया जा रहा है.
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!