शिवपुरी । बीते 20 जनवरी को एक महिला करैरा थाने आई जिसने बताया कि मेरा घर हाइवे पर है मेरे पास रात्री में साहव सिंह यादव एवं सतीश यादव आये जिन्होंने कट्टे की नोंक पर मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जिस पर तत्काल करैरा पुलिस ने महिला की सुनवाई करते हुए धारा 354, 506, 34 भादवि के तहत मुकदमा पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया था, लेकिन मामले को 4 दिन हो गये फिर भी पुलिस किसी भी आरोपी को नही पकड़ पा रही।
आरोपी रोज झाँसी तक दूध का कारोबार करने जाते है लेकिन पुलिस इनको नही पकड़ रही। इससे समझ आता है पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति कितनी गंभीरता बरती जा रही है। पीडि़त महिला ने पुलिस अधीक्षक मोह मद युसुफ कुरैशी से माँग की है कि जल्द आरोपियों को गिर तार किया जाये।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।