शिवपुरी-अखिल भारतीय ग्वाल महासभा की अंतिम समीक्षा बैठक लुधावली स्थित ग्वाल धर्मशाला पर दोप.1 बजे से रखी गई है। बैठक में समस्त ग्वाल समाज के घोसीपुरा, ठकुरपुरा, बदरवास, नरवर, करैरा व लुधावाली के ग्वाल बन्धुओं से आमंत्रित होने का आग्रह किया गया है।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए ग्वाल प्रचारक राजू ग्वाल ने बताया कि अखिल भारतीय ग्वाल महासभा संगठन को मजबूती बनाने और संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन की यह अंतिम समीक्षा बैठक होगी।
इसके बाद आगामी समय में सामूहिक विवाह स मेलन के सफल आयोजन पर परिचर्चा व कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। इसलिए अधिक से अधिक सं या में ग्वाल बन्धु बैठक में शामिल होवें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।