कोलारस। जिले के कोलारस तहसील और उसके ग्रामीण क्षेत्रो में फर्जी दास्तावेजो पर खुलेआम मोबाईल सिम बिकने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है टैलीकॉम कंपनियों के टारगेट करने के चक्कर में दुकानदार फर्जी काम कर रहे है।
जैसा कि विदित हो जिला पुलिस अधिक्षक ने शिवपुरी की कमान संभालने के बाद कोलारस में दो जनसंबाद किये जिसमे हिदायतो के साथ कोलारस थाना प्रभारी को फर्जी सिमो के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे
जिसके बाद कोलारस थाना प्रभारी नगर के सभी कंपनियो के डिस्टिबूटर सहित थोक एवं खेरैज सिम बेचने बाले दुकानदारो की बैठक ली बैठक में सिम बेचने की जानकारी ली और आगे के लिए गाइड लाइन तय कर गाइड लाइन के हिसाब से सिम बेचने की हिदायत भी दी गई थी।
लेकिन कुछ समय से नगर सहित आस पास कुछ नामी टेलिकॉम कंपनियो द्वारा छोटे बड़े गांवो में अपना टारगेट पूरा करने की होड और अपने चंद पैसो की लालच में बिना दास्तावेतो के और फर्जी दास्ताबेजो से सिम बेचने की लगातार घटनाए प्रकाश में आ रही है।
बताया जा रहा है कि युवा सबसे अधिक बिना दास्तावेजो के सिम खरीद रहे है और दुकानदार इनसे अतिरिक्त शुल्क लेकर यह सिम उपलब्ध करा रहे है। पुलिस को भी इन दुाकनदारो पर लगाम लगानी होगी। नही तो देश के किसी बडे कांण्ड में कोलारस का नाम आ जाए तो बडी बात नही हो होगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।