कुत्ते के मुंह में मिला मानव भ्रूण, हत्यारे नर्सिग होमो पर कोई कार्यवाही नही

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास कस्बे में सिटी सिटी कॉलोनी में एक कुत्ते के मुहं में मानव भू्रण दबा स्थानीय नागरिको ने देखा। नागरिको ने कुत्ते में पत्थर मारकर नवजात को छुड़ाया। पुलिस ने भू्रण को जब्त कर पीएम के लिए भेज दिया। 

पिछले 1 पखवाडे से जिले में मानव भू्रण मिलने की घटनाए लगातार घट रही है। इससे पूर्व बदवास थाना क्षेत्रंतर्गत आने वाले ग्राम सुमैला में जिंदा नवजात बालिका मिली थी। इससे पूर्व पिछोर में भी एक  मानव भू्रण मिलने की घटना हुई थी। 

करैरा मेें भी एक मानव भू्रण मिला था। लगातार इन मानव भू्रण मिलने की घटनाओ में मानव समाज  शर्मसार हो रहा है। पुलिस इन मामलो में सिर्फ कायमी तक ही सिमट रही है। अभी तक पुलिस ने किसी भी ऐसे घटनाक्रम का पर्दाफाश नही किया है। 

करैरा में जब मानवा भू्र्रण मिला था। तब सोशल मिडिया पर करैरा स्थित प्राईवेट क्लिीनिक पर कार्यवाही करने की मांग उठी थी। 

बताया जा रहा है। इन घटनाओ में इस भू्रण का जन्म देने वाले के साथ प्राईवेट नर्सिग होम और छोलाछाप डॉक्टरो का भी इन घटनाओ में बढोत्तरी का हाथ है। प्रशासन को इन प्राईवेट नर्सिग होम और छोलाछाप डॉक्टरो पर कडी कार्यवाही की जानी चाहिए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!