जनता देगी भाजपा को कुर्कर्मो की सजा: विधायक केपी सिंह

0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी सरकार सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस नेताओं पर झूठे आपराधिक प्रकरण दर्ज कर रही है और इस षड्यंत्र में प्रशासनिक मशीनरी को मोहरा बनाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, नगर पालिका शिवपुरी के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पिछोर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाराशर पर दर्ज आपराधिक प्रकरण इसके उदाहरण है। 

पिछोर विधायक केपी सिंह ने अपने निवास स्थान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त आरोप लगाते हुए कहा कि इन मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस को न्यायालय पर भरोसा हैं वहीं जनता भी भाजपा के कुकर्मों का जवाब उन्हें देगी। शिवपुरी शहर में नगरपालिका चुनाव में भाजपा को जनता ने जवाब दे दिया है। वहीं रतलाम झाबुआ चुनाव में भी कांग्रेस की जीत भाजपा के अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज है। 

पत्रकार वार्ता में श्री सिंह ने कांग्रेस नेताओं पर झूठे आपराधिक प्रकरण लादने के लिए भाजपा को जि मेदार ठहराया। प्रशासन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी सरकार के दवाब में है। इसी कारण मुकदमे कांग्रेस नेताओं पर कायम किये जा रहे हैं। 

नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह की पैरवी करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जब उन्होंने अपना बीपीएल राशन कार्ड 2008 में सरेंडर कर दिया और इसके बाद उनका एपीएल कार्ड बना तो इसमें मुन्नालाल कुशवाह दोषी कहां है। 


अपने खिलाफ दर्ज प्रकरण को निरस्त कराने के लिए मुन्नालाल उच्च न्यायालय गए हैं और उन्हें वहां से निश्चित रूप से न्याय मिलेगा। श्री सिंह ने कांग्रेस नेता और विधानसभा अध्यक्ष रहे श्रीनिवास तिवारी का भी इस संदर्भ में जिक्र किया और कहा कि भाजपा सरकार ने उनके विरूद्ध 12 साल बाद आपराधिक मामला कायम किया है। 

जो किसी भी तरह से उचित नहीं है। पिछोर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाराशर को भी निशाना बनाया जाकर उन पर आपराधिक प्रकरण लाद दिया गया है। इस तरह से सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जारही है। 

जब पत्रकारों ने श्री सिंह से पूछा कि जिले में कांग्रेस बैक फुट पर है। तो श्री सिंह ने इसका नकारात्मक जवाब दिया और कहा कि जिले में हर चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। शिवपुरी नगरपालिका चुनाव में भी जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। इससे भाजपा के विकास कार्यो की पोल खुल गई है। भाजपा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण ही शिवपुरी नगर की दुर्दशा हो रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!