स्व. ठाकुर धीरज सिंह स्मृति: करारखेड़ा में 15 और 16 जनवरी को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करारखेड़ा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. ठाकुर धीरज सिंह स्मृति अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कमलेश्वर मेला में 15 और 16 जनवरी को होगा। इसके आयोजक पिछोर विधायक केपी सिंह हैं। जो प्रति वर्ष अपने पिता की स्मृति में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करते हैं। 

विधायक केपी सिंह ने आज शिवपुरी में अपने निवास स्थान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता 57 किलो, 61 किलो, 65 किलो, 74 किलो, 86 किलो और 86 किलो वर्ग से ऊपर वर्ग में आयोजित की जा रही है। 

जिसमें 86 किलो वर्ग से ऊपर वर्ग में प्रथम पुरूस्कार 75 हजार रूपए, द्वितीय पुरूस्कार 40 हजार रूपए और तृतीय पुरूस्कार 30 हजार रूपए, चतुर्थ पुरूस्कार 25 हजार रूपए का है तथा प्रत्येक राउण्ड जीतने पर 700 रूपए का पुरूस्कार विजेता पहलवान को दिया जाएगा। 

इसी तरह से 57 किलो में प्रथम पुरूस्कार 10 हजार, 61 किलो में प्रथम पुरूस्कार 15 हजार, 65 किलो में प्रथम पुरूस्कारा 21 हजार, 74 किलो प्रथम पुरूस्कार 30 हजार रूपए और 86 किलो वर्ग में प्रथम पुरूस्कार 40 हजार रूपए का रखा गया है। 

इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और प्रत्येक राउण्ड जीतने पर विजेता पहलवान को पुरूस्कार प्रदान किये जाएगा। 86 किलो वर्ग में विजेता को जहां कमलेश्वर भारत कुमार की उपाधि दी जाएगी। वहीं 86 किलो वर्ग से ऊपर वर्ग में विजेता को कमलेश्वर भारत केशरी की उपाधि दी जाएगी। सभी कुश्तियां ओल िपक नियमों के अनुसार गद्दे पर होंगी और प्रत्येक टीम के एक वर्ग में सिर्फ एक ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!