शिवपुरी। कल ग्राम गणेशखेड़ा से गायों को कत्ल खाने पहुचाने की सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के 19 कार्यकर्ता ग्राम गणेशखेड़ा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि कुछ लोग गायों को लेकर जंगल की ओर गए हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने जंगल की ओर रूख किया, लेकिन उन्हें न तो गायें और न ही उन्हें ले जाने वाले मिले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दू संगठन से जुड़े दिवाकर शर्मा, एमडी गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ताओं को ग्राम गणेशखेड़ा से फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव के कुछ लोगों ने बाहरी युवकों से मिलकर गायों को कत्ल खाने ले जाने की योजना बनाई है।
उक्त युवकों ने एक पंचनामा यह कहते हुए तैयार कराया है कि कुछ आवारा जानवर घूमकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन जानवरों को गांव से बाहर किया जाए। जब कि ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने ऐसे किसी भी पंचनामे पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।
इस सूचना शहर के कुछ हिन्दू संगठनों के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की तो उन्हें बताया गया कि कुछ बाहरी लोग गायों को लेकर कस्बा थाने की ओर जंगलों में रवाना हुए हैं।
इसके बाद वह कार्यकर्ता अपने वाहनों से उक्त दिशा में खोज के लिए रवाना हो गए, लेकिन बताया जाता है कि गाय ले जाने वाले उन्हें राजस्थान की सीमा में ले गए। जिसकी सूचना कस्बाथाना और बांरा पुलिस को दी गई। परन्तु उनका कोई सुराग नहीं लगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।