शिवपुरी। 18 और 19 जनवरी की दर यानी रात को धर्मशाला रोड़ शिवपुरी पर रहने वाले राजेन्द्र पुत्र मिश्रीलाल दुबे के निवास स्थान से अज्ञात चोर ट्रेक्टर चुरा ले गए। चोरी की इस घटना की रिपोर्ट श्री दुबे ने कल कोतवाली शिवपुरी में दर्ज कराई थी। जिसमें अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध चोरी का मामला कायम किया गया था। लेकिन उक्त ट्रेक्टर को चोर डबरा थाना क्षेत्र के चीनौर गांव में छोड़ कर भाग गये हैं। जिसकी सूचना ट्रेक्टर मालिक राजेन्द्र दुबे को डबरा पुलिस ने आज दी।
फरियादी राजेन्द्र दुबे ने बताया कि दो दिन पहले उनके घर के बाहर खड़ा टे्रक्टर चोरी चला गया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाने में दर्ज करा दी थी। लेकिन आज सुबह उन्हें डबरा पुलिस ने सूचित किया कि उनका ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 ए.ए 4293 चीनौर में चोर पुलिस को देखकर छोड़ भागे। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि चोरों की सं या कितनी थी। ट्रेक्टर मिलने से श्री दुबे ने राहत की सांस ली है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।