बस के ब्रेक फेल, मोटरसाइकिल एवं बुलेरो में मारी टक्कर

0
शिवपुरी। आज सुबह शिवपुरी में पोहरी रोड़ पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बस के ब्रेक फैल हो जाने से ईश्वरीय कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया। अनियंत्रित बस ने हालांकि मोटरसाइकिल और उसके पश्चात एक बुलेरो वाहन में टक्कर मारी। बाद में किसी तरह बस पर काबू पा लिया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रावत बस क्रमांक एमपी 08 के 0191 बैराड़ से शिवपुरी की ओर चलती है। जब उक्त बस शिवपुरी की ओर आ रही थी उसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक उक्त बस के ब्रेक अचानक फैल हो गए। संयोग से उस समय बस अधिक स्पीड में नहीं थी। 

इसके बाद भी अनियंत्रित बस ने पहले एक मोटरसाइकिल और फिर बुलेरो वाहन में टक्कर मारी जिससे कोई बड़ी जन और धन हानि नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलेरो वाहन चालक जोगेन्द्र पुत्र धु्रव सिंह ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से फोरलेन पर चल रहे काम के निरीक्षण के लिए जा रहा था उसी दौरान बस ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!