शिवपुरी। शक्तिपुरम खुड़ा में बीती रात्रि एक शराबी ग्राहक ने दुकान पर बैठी महिला की मारपीट कर दी और उसके पति की मोटरसाइकिल को लात मार कर गिरा दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 451, 294, 323, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी पत्नि मोहन सोनी निवासी शक्तिपुरम खुड़ा कॉलोनी में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। बीती रात्रि करीब 9:30 बजे अपनी दुकान पर बैठी थी।
तभी आरोपी सुनील पुत्र धनीराम रावत निवासी शक्तिपुरम खुड़ा शराब के नशे में दुकान पर आया और रजनी से अर्नगल बातें करने लगा। जब पीडि़ता ने उससे घर जाने के लिए कहा तो आरोपी ने दुकान के आगे रखी मोटरसाइकिल में लात मार दी जिससे मोटरसाइकिल गिर गई। जब पीडि़ता ने उसे रोका तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी और वहां से भाग गया।
बाद में उसका पति घर से बाहर आया तो उसे पीडि़ता ने आरोपी की करतूत के बारे में बताया तब वह अपनी पत्नि को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।