नही आई जननी, ट्रेक्टर में हो गया प्रसव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले की कोलारस तहसील के तहत आने वाले खरई ग्राम में रविवार की सुबह एक जननी ने ट्रैक्टर में बच्चे को जन्म दे दिया परिजनों ने बताया कि उन्होंने 108, जननी एक्सप्रेस को फोन किया थाए लेकिन वह इंतजार करने के कई घंटे बाद तक नहीं आए जिसके बाद मजबूरन हमें ट्रैक्टर में जननी को लेकर आना प?ाए लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया।

खरई निवासी नरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन को डिलेवरी होना थी जिसके लिए सुबह 108, जननी एक्सप्रेस को फोन लगाया गया, लेकिन फोन किया गयाए लेकिन फोन करने के दो घंटे बाद तक न तो 108 आई।

दो घंटे के इंतजार के कारण प्रसुता की बिगड़ती देख मजबूरन ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्रसुता को लेकर अस्पताल आ रहे थे, लेकिन चार किलोमीटर निकलते ही डिलेवरी हो गई इसमें सुमन ने एक बच्ची को जन्म दिया।

इसके बाद परिजनों ने सुमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्चा और जननी की हालत स्वस्थ्य हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!