शिवपुरी। एसपी शिवपुरी मों.यूसुफ कुर्रेशी का शिवपुरी कार्यकालका आज का दिन सबसे उल्लेखनीय हो गया। पुलिस कप्तान के निर्देशन में आज जिले में पनप रही गडरियां गैंग के सरगना डकैत चंदन गडरिया को मार गिराया और उसकी गर्लफ्रेंड चंदा गड़रिया में भी गोली लगने की खबर भी आ रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे एसपी शिवपुरी को मुखबिर से पु ता सूचना प्राप्त हुई कि सुरवाया थाना अतंर्गत अमोला और करमई के जंगलों में गड़रिया गैंग की मूवमैंट है।
मुखबिर की इस सूचना पर एसपी शिवपुरी ने एडीटीम सहित अन्य पुलिस बल को मुखबिर के बताए गए पोंईट पर दबिश देने के आदेश दिए। एसपी शिवुपरी भी करमई के जंगलो में रात साढे तीन बजे पहुंच गए।
पुलिस को जंगलों में सर्चिग में गैंग दिखाई दी। बताया जा रहा है गड़रिया गैंग ने पुलिस को देखकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग झोक दी। पुलिस ने भी गड़रिया गैंग पर फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जा रहा है आधा घंटे तक पुलिस और गड़रिया गैंग के बीच आमने सामने की फायरिंग की। इस आमने सामने की फायरिंग में पुलिस ने गड़रिया गैंग के सरगना और 30 हजार के ईनामी डकैत चंदन गड़रिया को मार गिराया।
इससे पूर्व 13 जनवरी बुधवार को चंदन गड़रिया गिरोह और पुलिस के बीच अमोला के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस को 10-10 हजार के तीन इनामी डकैतों को पकडऩे में तो सफलता प्राप्त हुई थी, लेकिन गिरोह का सरगना चंदन व चंदा गड़रिया भाग निकलने में सफल हो गया था।
आज हुई इस मुठभेड में गिरोह के बाकी सदस्य भागने में सफल रहे। सूत्रो को कहना है कि इस मुठभेड में एक अन्य किसी डकैत को गोली लगने की भी खबर आ रही है और घायल डकैत का नाम चंदा गडरिया बताया जा रहा है।
पुलिस के अभी कई टीमे करमई के जंगलों में डकैतो की संर्चिगं करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इस आमने-सामने की फायरिंग में चंदन गडरिया के सीने में गोली लगी है। और कितनी गोलिया लगी है यह पीएम रिर्पोट के बाद ज्ञात हो पाऐंगा।
विदित हो कि जब से चंदन गड़रिया ने कोलारस थानाक्षेत्र से चारवाहे का अपहरण कर सनसनी फैलाई और पुलिस को चुनोती कारित की,जब से ही एसपी शिवपुरी लगातार जंगलों में इस गैंग के खात्मे के लिए लगातार जंगलो में संर्चिगं कर रहे थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।