शिवपुरी-थाना कोतवाली में एक युवक ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से दुर्घटना में घायल हो गया तो वहीं दूसरी दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
थाना कोतवाली में फरियादी अखैराज पुत्र करन सिंह पाल उम्र 27 वर्ष निवासी करौंदी कॉलोनी ने शिकायत की कि बीते रोज वह सायं 6:30 बजे एबी रोड़ पर खड़ा हुआ था तभी उसे आरोपी लाल रंग के अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
इस दुर्घटना के बाद पीडि़त ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अप.क्रं.1110/15 पर धारा 279,337 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया है। वहीं दूसरी दुर्घटना थाना इंदार में बीते रोज हुई। यहां फरियादी शील कुमार पुत्र जगदीश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी टकनेरा ने शिकायत दर्ज कराइ।
र्
कि उसके पुत्र राजकुमार को गत दिवस सायं 5 बजे मड़वासा के निकट आरोपी धर्मेन्द्र निवासी पायागा ने अपने किसी वाहन से टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अप.क्रं.279,337,304ताहि के तहत लापरवाही व तेजी से वाहन चलाकर युवक में टक्कर मारने की घटना को अंजाम देना का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।