शिवपुरी। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह अपनी अग्रिम जमानत कराए जाने को लेकर अब भूमिगत हो गए है। जिन धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ है उनमें अग्रिम जमानत की कार्यवाही होना मुमकिन नहीं है।
बाबजूद इसके मुन्ना लाल कुशवाह अपनी अग्रिम जमानत की कार्यवाही के आधार पर यह लड़ाई जीतना चाहते है। सूत्रों के मुताबिक मुन्ना लाल कुशवाह की इस लड़ाई में कंाग्रेस के अधिकांश लोगों ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। कलेक्टर के द्वारा जो जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है उसके आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
जिन बिन्दुओं पर पुलिस ने जांच को केन्द्रित किया है उनको प्रमाणित करने के लिए किसी आम आदमी की नहीं बल्कि नगर पालिका से जुड़े हुए रिकॉर्ड की ही केवल आवश्यकता है अब मुन्ना लाल के साथ-साथ राजस्व अमले से जुड़े नगर पालिका के कर्मचारी और खाद्य शाखा के लोग भी इस जांच के लपेटे में आ सकते है और उन सब पर भी यह एक बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।