शिवपुरी-जिस माता-पिता ने अपने पुत्रों के जन्म से लेकर उनका जीवन-यापन करने की जि मेदारी उठाई उसने सोचा था कि वह पुत्र व उनकी बहू उनका भरण-पोषण करेंगी। लेकिन इसके उलट एक पिता को अपने पुत्रों के द्वारा ना तो खाना पीना दिया और ना ही भरण-पोषण किया बजाए इसके वृद्ध पिता से मारपीट तक कर दी गई।
इस मामले में पीडिऩ ने पुलिस थाना इंदार पहुंचकर अपने पुत्रों व परिजनों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
थाना इंदार में फरियादी वृद्ध पिता सुकता पुत्र दंगल कुशवाह उम्र 75 वर्ष निवासी पीरोंठा ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती 24 दिस बर से वह अपने ही घर में बिना खाना-पीना के रह रहा था जब अपने पुत्रों रामकिशन, भरत, रेखा, नथिया निवासीगण पीरोंठ से अपना भरण-पोषण मांगा तो परिजनों ने वृद्ध के साथ ना केवल दुव्र्यवहार किया बल्कि गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी।
और जान से मारने की धमकी भी परिजनों द्वारा वृद्ध को दी गई। इस मारपीट से क्षुब्ध पिता ने अपने ही पुत्रों व परिजनों के खिलाफ पुलिस थाना इंदार में शिकयत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्रं.319/15 पर धारा 323,504,506,34 ताहि व 24 सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।