नीलगर चौराहे से नाबालिग का अपहरण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- पुलिस थाना देहात क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी पर एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में परिजनों ने संदेही युवक के रूप में एक मुस्लिम युवक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। 

थाना देहात क्षेत्र में फरियादी संतो बाथम पत्नि भागचन्द्र बाथम उम्र 55 वर्ष निवासी नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि 29 नव बर रात को 10 बजे उसकी 17 वर्षीय नाबालिग युवती को आरोपी युवक बातो में बहला फुसलाकर भगा ले गया। 

इस पर फरियादी ने संदेह के रूप में आरोपी मुस्लिम युवक भुज्जी मुसलमान निवासी जवाहर कॉलोनी पर शंका व्यक्त की और पुलिस में अपनी पुत्री के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी के बयान पर आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 363 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!