बाईक डिवाईडर से टकराई, तीन घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीती रात्रि सुरवाया थाना क्षेत्र के अमोला घाटी के पास एक बाईक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। जिससे उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जिनमें से एक युवक को ग्वालियर रैफर किया गया। जबकि दो का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। उक्त तीनों घायल डबरा में हुई गमी में शामिल होकर वापस शिवपुरी लौट रहे थे। तभी यह घटना घटित हुई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल लक्ष्मण शाक्य की बहिन के ससुर की मौैत हो जाने के बाद गमी में शामिल होने के लिए लक्ष्मण अपने भाई याली शाक्य और मित्र प्रताप कुशवाह के साथ मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 33 एमके 0238 से डबरा गया हुआ था। 

शाम के समय तीनों बाईक से वापस लौट रहे थे तभी रात्रि 8:30 बजे जैसे ही वह अमोला घाटी से निकल कर आगे आये तभी बाईक चला रहा प्रताप कुशवाह बाईक से नियंत्रण खो बैठा और बाईक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई।

 इस घटना में प्रताप की गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे लक्ष्मण और याली को भी काफी चोटें आई हैं। जिनका इलाज चिकित्सालय में चल रहा है। जबकि प्रताप को चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!