मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान छोटेलाल की मौत, अस्पताल में तोडफोड

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश के नं. शिवपुरी अस्पताल में आज सुबह ऑखो के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आए एक मरिज की मौत हो गई। बताया गया है कि अच्छे भले इंसान की इस तरह मौत हो जाने के कारण परिजनो ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल में तोड फोड करने की खबर भी आ रही है। 

जानकारी के अनुसार छोटेलाल केवट उम्र 65 वर्ष पुत्र प्रागी लाल केवट रिटायर्ड चपरासी सेलटैक्स विभाग निवासी सिद्वेश्वर कॉलोनी शिवपुरी आज सुबह पूर्ण स्वास्थय अपनी ऑखो का मोतियाबिंद का आपरेशन कराने अस्पताल अपने बेटे के साथ पहुंचे। 

बताया गया है कि इनको ओटी मेें ऑपरेशन के लिए जा जाया गया। जहां छोटेलाल की आंखो का ऑपेरशन डां.एचपी जैन ने किया। ऑपेरशन के बाद डां. ने परिजनो ेसे कहा कि मरिज से मिल लो। और डॉक्टर गायब हो गए। 

परिजनो ने ओटी में जाकर देखा तो ओटी में छोटेलाल मृत अवस्था में थे। अपने मरिज को मृत अवस्था में देख परिजन भड़क गए और ओटी में तोडफोड कर अस्पताल में परिसर में जमकर हंगामा किया। 

हंगामा ज्यादा होते देख पुलिस को फोन किया गया मौके पर एसडीओपी जीडी शर्मा  पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और मृत छोटेलाल के परिजनो को जांच का अश्वासन देकर मामले को शांत किया। 

इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कोई जबाब नही दिया है कि छोटे लाल की मौत कैसे हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!