शिवपुरी। 10 हजार की ईनामी महिला डकैत चंदा गड़रिया की खोज में आईजी की स्पेशल फोर्स क्यूआरएस जंगलों में कूद गई है। इसके साथ-साथ एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी स्वयं अपनी 16 टीमों के साथ जंगल में सर्चिंग कर रहे हैं।
आज उक्त टीमें बल्लारी माता मंदिर के जंगलों सहित नरवर, अमोला, खोड़, सुनाज, वीरा के जंगलों में सर्चिंग कर रहीं है। ग्वालियर की पुलिस भी जंगलों में गड़रिया गैंग की सर्चिंग में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी का दावा है कि जल्द ही गैंग का सफाया कर दिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।