रेत माफियाओ ने किया, जिला पंचायत सदस्य पर किया प्राणघातक हमला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नरवर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के साथ सोमवार की शाम कुछ रेत माफियाओं ने लाठियों व सरियो से जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नही आरोपियों ने सदस्य के वाहन में भी तोडफ़ोड़ की है जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 

पुलिस ने इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर तीन आरोपियो के खिलाफ मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनो पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था।

जानकारी के मुताबिक नरवर क्षेंत्र के जिला पंचायत सदस्य दिनेश पुत्र रामकिशन परिहार निवासी करैरा सोमवार को दिनारा के ग्राम कु हरौआ में किसी काम से गए हुए थे। यहां पर उनका शाम करीब ६ बजे रेत माफियाओं विजय परिहार, नंदराम परिहार व राजेन्द्र परिहार से पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। 

इस विवाद में तीनो ने मिलकर न केवल दिनेश की जमकर मारपीट की बल्कि उसकी स्कोर्पियो वाहन में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त दिनेश की शिकायत पर तीनो आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!