शिवपुरी। जिले की एडी टीम सहित दिनारा व गोवर्धन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ईनामी बदमाशों को पकडऩे की कार्रवाई की है। पकड़े गए बदमाशों में एक बदमाश कु यात बंजारा गिरोह का सक्रिय सदस्य है जिस पर पुलिस की तरफ से 2 हजार का ईनाम घोषित था वही दूसरे बदमाश पर 5 हजार का ईनाम घोषित है।
पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुर्रेशी व एएसपी आलोक सिंह के निर्देशन में जिले की एडी टीम प्रभारी ब्रजमोहन रावत व गोवर्धन थाना प्रभारी डॉ जय सिंह यादव ने बीते रोज गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंता के जंगल से बंजारा गिरोह के सक्रिय सदस्य हाकिम बंजारा निवासी चेतगांव जिला ग्वालियर को दबोचने की कार्रवाई है।
पकड़े गए दो हजार के ईनाम डकैत हाकिम से पुलिस ने एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिंदा राउंड बरामद किए है। उक्त डकैत पोहरी क्षेत्र में विगत दिनो हुई उमरई गांव में डकैत मोहरू बंजारा के साथ लूट की घटना में शामिल था। डकैत पकडऩे वाली टीम में उनि रविन्द्र सिंह सिकरवार, वासुदेव रावत, ऊदल गुर्जर, देवेन्द्र सिंह, प्रवीण सेंथिया, चंद्रभान आदि की भूमिका रही।
इधर दिनारा पुलिस ने पकड़ा 5 हजार का ईनामी
एसपी कुर्रेशी व एएसपी आलोक सिंह के निर्देशन में दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने अ बारी रोड़ बिजली घर के पास से एक स्थायी फरार वारंटी व 5 हजार के ईनामी बदमाश संजीव(26) पुत्र मुल्ले अहिरवार निवासी एरई थाना बड़ौनी जिला दतिया को गिर तार करने की कार्रवाई की है।
बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी झांसी सहित अन्य शहरों में लूट के कई मामलो में फरार था और पुलिस उसकी कई दिनो से तलाश में थी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।