गुरूनानक स्कूल का छात्र लापता, अपहरण का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी।  कल दोपहर देहात थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में रहने वाला एक स्कूली छात्र सतीश गोस्वामी उम्र 16 वर्ष घर से अचानक गायब हो गया। वह कैसे गायब हुआ यह अभी रहस्य बना हुआ है

लेकिन चूंकि छात्र नाबालिग है इस कारण पुलिस ने गुमशुदगी कायम न करते हुए सीधे-सीधे भादवि की धारा 363 के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण का मामला कायम कर लिया है। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र सतीश गोस्वामी कल दोपहर 3 बजे घर से अचानक गायब हो गया। उस समय तो उसके परिजनों ने सोचा की वह खेलने गया, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

इससे परिजनों को विश्वास हो गया कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद परिजन देहात थाना पहुंचे और बालक के अपहरण हो जाने की आशंका जताते हुए अपनी शिकायत लिखाई। पुलिस ने इस मामले में धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और बालक की खोजबीन शुरू कर दी हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!