शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरूकुदवाया में कल पुलिस ने एक बीघा खेत में खड़ी गांजे की फसल को जप्त किया है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की फसल करने वाले दो भाईयों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर 3 बजे मायापुर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुरूकुदवाया में मुन्ना सिंह पुत्र बाबू सिंह चौहान और उसका भाई प्रताप सिंह के आठ बीघा खेत के एक हिस्से में बड़ी सं या में गांजे की फसल अवैध रूप से की गई है।
इस सूचना पर श्री शर्मा ने टीम का गठन कर उक्त स्थान पर दविश दी जहां से पुलिस ने दोनों भाईयों को गिर तार कर लिया। वहीं गांजे की एक क्विंटल 36 किलो फसल को जप्त कर लिया। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिर तार कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।