मंत्रीजी, के इंतजार में शोपीस बनकर खडी छात्रा बेहाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। स्कूल शिक्षा मंत्री आज शहर में है। शिक्षा विभाग उनके स्वागत में कोई कसर नही छोड रहा। इसी स्वागत के क्रम में छात्रावास के छात्र एंव छात्राओ को शोपीस बनाकर खडा किया जा रहा है। इस स्वागत में शोपीस बनी खडी एक छात्रावास की छात्रा मंत्री का इंतजार करते बेहोश हो गई। 

आज कोलारस अनुविभाग के ग्राम मकरारा में स्वर्गीय केशरीचन्द्र जैन की स्मृति में नवनिर्मित भवन के लोकार्पण मप्र शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन के द्वारा किया जाना था। 

मंत्री जी का काफिला जब शिवपुरी से ग्राम मकरारा की ओर गुजरा तो इस रास्ते में पडने वाले सभी सरकारी स्कूल ओर छात्रावास के छात्र और छात्राओ को घंटो पूर्व शोपीस बना कर खडा कर दिया।

इसी क्रम में कक्षा 10 की छात्रा सपना जाटव छात्रा कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास तेदुंआ की छात्रा मंत्री जी के सामने ही बेहोश हो गई। तत्काल इस छात्रा को जिला पंचायत सीईओ की गाडी से इस छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!