शिवपुरी। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह ही मप्र शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन शिवपुरी सर्किट हाऊस पहुंच चुके है। मंत्री महोदय से मिलने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी परमजित सिंह गिल और डीपीसी शिरोमणि दुबे की लताड लगाई जाने की खबरें आ रही है।
शिक्षामंत्री आज सुबह 8 बजे सर्किट हाऊस पहुंचे और उन्होन अपने पीए से आज के कार्यक्रम की लिस्ट मांगी। इस कार्यक्रम की लिस्ट में कोलारस तहसील के ग्राम मकरारा में स्वर्गीय केशरीचन्द्र जैन की स्मृति में नवनिर्मित भवन का कार्यक्रम भी है, और मंत्री महोदय ने इस कार्यक्रम के आमत्रिंत कार्ड की मांग कर डाली लेकिन कार्ड तो शिक्षा विभाग ने छपवाए ही नही थे।
बताया गया है कि इतने में ही शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी परमजित सिंह गिल और डीपीसी शिरोमणि दुबे मंत्रीजी से मिलने पहुंचे, फिर क्या था मंत्री जी ने इस स्कूल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के कार्यक्रम के कार्ड ने छपवाने को लेकर जमकर लताड़ लगाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।