घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना इंदार क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसी के क्षेत्र के एक युवक ने उस समय छेडख़ानी कर दी। जब महिला सायं के समय घर का काम खत्म कर अंदर गई हुई थी।

इसी बीच आरोपी ने बुरी नीयत से उसके साथ छेडख़ानी की। बाद में महिला जैसे-तैसे आरोपी के कब्जे से बची और पुलिस थाने पहुंचकर छेडख़ानी का मामला दर्ज कराया।

थाना इंदार में फरियादी विवाहिता रानी पत्नि मिट्टू चिढ़ार (परिवर्तित नाम)उम्र 26 वर्ष निवासी इंदार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बीते रोज सायं 6 बजे अपने घर का काम खत्म कर घर में अंदर गई हुई थी। इसी बीच इंदार के ही आरोपी बृजेश लोधी आया ओर पीछे से महिला को पकड़ लिया।

इसके बाद वह अश्लील छेडख़ानी करने लगा, इस पर महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने मारपीट कर दबाब बनाया, लेकिन महिला की चीख पुकार की आवाजें सुनकर आरोपी मौके से भाग गया।

बाद में पति के साथ महिला ने पुलिस थाना इंदार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बृजेश लोधी के विरूद्ध धारा 354,456,323 ताहि 3(1)11 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!