भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला सहभागिता बैठक संपन्न

0
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भाविप शाखा शिवपुरी द्वारा प्रांतीय महिला सहभागिता की बैठक होटल सोनचिरैया पर आयोजित की गई।

इस प्रांतीय कार्यशाला में श्योपुर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी की तीनों शाखाओं की महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं। जिसमें  राष्ट्रीय महिला पदाधिकारी श्रीमती ऊषा अस्थाना, राष्ट्रीय बाइस चेयरपर्सन महिला एवं बाल कल्याण के मु य आतिथ्य में संपन्न हुई।

इस मौके पर प्रांतीय महिला संयोजक सरला वर्मा, प्रांतीय सहसचिव ज्योति गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि प्रांतीय महासचिव उमेश शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष पीडी मिश्रा प्रांतीय उपाध्यक्ष, महिला सहभागिता शाखा शिवपुरी कार्यक्रम की महिला संयोजक श्रीमती मंजू अरोरा प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

बैठक का प्रारंभ अतिथियों ने माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। तत्पश्चात वंदेमातरम् गीत गायन किया गया। मंचासीन अतिथियों का शाखा के अध्यक्ष हेमंत ओझा, सचिव अतुल सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में महिलाओं की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की एवं शाखा द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में महिलाओं की विशेष भूमिका रहे साथ ही महिलाओं की समस्या व सुझाव पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में मु य अतिथि ऊषा अस्थाना को शाखा शिवपुरी की महिलाओं द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर स मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा सांड व अनीता सिंह ने किया। अतिथियों का आभार शाखा की महिला संयोजक मंजू अरोरा द्वारा किया गया।  
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!