सूअरो के कांउट को लेकर बिगडा नबाब का एंकाउट, वापस लौटी टीम

0
शिवपुरी। कल दिन में सूअरो के शूट आउट टीम ने दिन में सूअरो को शूट आउट करने की परमिशन शासन से मांगी थी लेकिन खबर अब यह आ रही है कि रात में सूअरो को शूट करने की टीम हैदराबाद लौट गई है। यह शहर के लिए एक अच्छी खबर नही है।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद जाते-जाते इस टीम के लीडऱ ने शिवपुरी नपा और कलेक्टर पर असहयोगात्मक रवैए के कारण उन्है यह कदम उठाना पड़ा है। लेकिन जानकारो को कहना है कारण यह नही बल्कि दुसरा है।

विदित हो कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सूअरों को शूटआउट करने के लिए हैदराबाद के एक एनजीओ के अनुबंध किया था। और एनजीओ के कर्ताधर्ता नबाव शफायत अली ने पिछली बार 14600 सूअरो को ढेर किया था और भुगतान भी प्राप्त किया था। और इस सूअरो के शूटर ने एक रात में 1084 सूअर मारने का वल्र्ड रिकार्ड भी शिवपुरी में बनाया था।

यह भी हम क्लीयर कर दें कि यह टीम सूअर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सूअरो को शूट आउट करती है अर्थात मात्र 6 घंटे और 360 मिनिट में 1084 सूअर मारने को दावा इस टीम ने किया तो मिडिय़ा ने खूब हल्ला मचाया।

इस बार यह टीम रात में 261 सूअरो को शूट आउट कर रही है। इस बाद सूअरो के गिनती दो नपा के सब इंजीनियर और 6 पार्षद कर रहे है। इस कारण गिनती का आंकडा कम आ रहा है या यू कह लो फर्जी नही आ रहा है।

जानकारो को कहना है कि गिनती के फेर के चक्कर में यह टीम शिवपुरी से नो दो ग्यारह हो गई।

यह आरोप लगाए है है सूअर शूटआउट टीम ने,यह जबाब दिए नपा एचओ भार्गव ने
शूट आउट टीम: सूअर शूटआउट के अनुबंध के अनुसार उन्हें ठहरने को सर्किट हाउस में कोई व्यवस्था नहीं की है।
नपा एचओ: ठहरने की कोई शर्त अनुबंध में नही है।
शूट आउट टीम:शूटर्स की टीम को कोई सूरक्षा व्यवस्था नही है पिछली बार शूटआउट के समय पुलिस साथ रहती थी।
नपा एचओ:पुलिस सुरक्षा बराबर दी जा रही है

शूट आउट टीम:पूर्व की तरह नपा में एनाउसमेंट कराया था। इस बार नपा ने कोई एनाउमेंट नही कराया
नपा एचओ: रोज समाचार पत्रो में सूअरो को मारने की खबर प्रकाशित हो रही है। एनाउमैंट की क्या आवश्यकता है।
शूट आउट टीम: सूअरो को दिन में शूट आउट करने की परमिशन नही दे रहा है प्रशासन।
नपा एचओ: दिन में शूट आउट करने का कोई अनुबंध नही है। और सुरक्षा की दृष्टि से यह संभव नही है।

शूट आउट टीम:तब की नगर पालिका और अबकी नगर पालिका में अतंर है
हां यह सही है कि तब की नपा और अब की नपा में अंतर है। क्यो कि जब एक मिनिट में 3 सूअर मारे जा रहे थे। अब 3 मिनिट में 1................सो टीम को भागना ही था।

यह भी पाठको को बताना जरूरी है नपा अध्यक्ष ने सूअरो की गिनती के मामले मे विडियों ग्राफी के आदेश भी दिए थे। इस कारण भी ऐसा हो सकता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!