शिवपुरी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कोलारस के विधायक रामसिंह यादव ने शिवपुरी कलेक्टर का पत्र लिखकर सीएम ने मिलने का समय मांगा है। इस पत्र के माध्यम से कांग्रेस ने लिखा है सीएम के जलावर्धन योजना की समय सीमा भी पूर्ण हो चली है और काम अभी तक शुरू नही हुआ है।
पढिए क्या लिखा है कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को भेजे पत्र में
श्रीमान कलेक्टर महोदय
जिला शिवपुरी
विषय:- माननीय मु यमंत्री के शिवपुरी जिले के पटसारी गा्रम आवगमन पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को समय दिलाये जाने बाबत्।
महोदय,
ज्ञात हुआ है कि म0 प्र0 के मु यमंत्री महोदय 29 तारीख को शिवपुरी जिले के पोहरी ब्लॉक के गा्रम परासरी आ रहे हैं उनके आगमन पर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल उनसे मडीखेडा जलावर्धन योजना का कार्य उनके द्वारा दिये गये आश्वासन के अनुरूप प्रारंभ हो जो उन्हौंने भोपाल में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल तथा अन्य राजनीतिक दल तथा जनता को दिया था।
उसके अनुसार कार्य प्रारंभ नहीं हुआ जिसके कारण जनता में निराशा और हताशा व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी कार्य प्रारंभ की मॉग को लेकर 31 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक सांकेतिक धरने पर है इसी विषय पर चर्चा हेतु कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल माननीय मु यमंत्री महोदय से मिलना चाहता है।
अत: आपसे अनुरोध है कि इस ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हेतु कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को माननीय मु यमंत्री महोदय से चर्चा का समय दिलायें हम उनके आगमन स्थल परासरी पर जाकर चर्चा करना चाहते हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।